टेक्नोलॉजी आने के साथ ही फ्राड भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है और उसके तरीके के भी नए-नए हो गए है। इसीक्रम में हर दिन होने वाली स्कैम कॉल से खुद को बचाने के लिए लाखों उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन पर Truecaller (टूकॉलर) ऐप पर भरोसा करते हैं। इस कॉलर आईडी ऐप से आप पता लगा सकते हैं कि अनजान नंबर कौन है।
बता दें की Truecaller (त्ट्रूकॉलर) ऐप इनकमिंग कॉल आने पर यह सेवा किसी अज्ञात नंबर का नाम स्क्रीन पर प्रदर्शित करती है। हालाँकि, यदि नाम गलत दिखाई देता है, तो आप इसे अपडेट कर सकते हैं।
जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को कॉल करते हैं जिसका नाम आप फोन में सेव नहीं है, तो Truecaller (ट्रूकॉलर) उस व्यक्ति का नाम प्रदर्शित करता है। आपका नंबर किसी और का नाम दिखा सकता है या यह गलत नाम हो सकता है। हालाँकि, यदि यह मामला है, तो आप समस्या को ठीक कर सकते हैं।
इसके लिए बस करना होगा ये काम
- सबसे पहले आपको Truecaller ऐप लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करना होगा। फिर इसे ओपेन करने के बाद बाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे मेन्यू आइकन पर टैप करें।
- अब यहां आपको प्रोफाइल फोटो या फिर नाम पर टैप करने के बाद प्रोफाइल सेटिंग्स में जाना होगा।
- नाम के साथ दिख रहे एडिट आइकन पर टैप करने के बाद आप इसमें बदलाव कर पाएंगे। अकाउंट से जुड़ी बाकी जानकारी जैसे- फोन नंबर या ईमेल आईडी में भी यहीं से बदलाव किया जा सकता है।
- आखिर में दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे Save विकल्प पर टैप करें। अगर आप फोन नंबर या ईमेल आईडी बदलते हैं तो इसे वेरिफाई करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें















