खबर संसार, नई दिल्ली : फ्रिज में रखा हुआ Stale food खा रहे हैं तो हो जाइए सावधान!, अक्सर कई घरों में देखा जाता है कि बचा हुआ खाना कई लोग फ्रिज में रख देते हैं। बहुत से लोगों में आदत होती है कि कटे हुए फलों को फ्रिज में रख देते हैं। कुछ महिलाएं भी रात का बचा हुआ खाना खराब न हो इसलिए उसे रखकर सुबह के नाश्ते में शामिल करती हैं। लेकिन ये बचा हुआ Stale food आपकी सेहत को खराब कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि बचा हुआ बासी खाना हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है।
ये भी पढें- 13 से फिर लेगा mausam करवट, इन राज्यों में होगी बारिश व बर्फबारी
Stale food से हो सकती है कब्ज की शिकायत
रखे हुए Stale food में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। प्रोटीन भी खत्म हो जाता है। जिसकी वजह से अपच और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। यह बैक्टीरिया भोजन को फेर्मेंटेड करके आगे पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। फूड पॉइजनिंग से ग्रसित भी हो सकते हैं।
एसिडिटी की समस्या
बासी भोजन खाने से शरीर में एसिडिटी की समस्या होने के साथ गैस भी बनने लगती है। कुछ लोगों के लिए पेट दर्द की वजह भी बन सकती है। दरअसल, Stale food में पैदा होने वाले हानिकारक बैक्टीरिया की उपस्थिति के कारण बचा हुआ भोजन फेर्मेंटेड हो जाता है। जिसकी वजह से खाने की प्रकृति और भी अधिक अम्लीय हो जाती है। इस भोजन का सेवन करने से शरीर में एसिडिटी और गैस की समस्या होने लगती है।
पोषक तत्वों की कमी
भोजन तेज आंच पर पकाने से उसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके बाद जब इसी भोजन को लंबे समय तक रेफ्रिजरेट किया जाता है तो खाद्य पदार्थों की स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे भोजन में अधिकांश आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। कमजोर पाचन वाले या एसिडिटी से परेशान रहने वाले लोगों को बासी खाना खाने से बचना चाहिए।
