खबर संसार, देहरादून : 13 से फिर लेगा mausam करवट, इन राज्यों में होगी बारिश व बर्फबारी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बिगड़े मौसम की वजह से बारिश के बर्फबारी व ओले पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ। लेकिन बीते दो दिनों से धूप निकलने के कारण ठंड में राहत मिली। सुबह और शाम में ठंड महसूस की जा रही है। 13 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण mausam में परिर्वतन होगा। जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढें- कांग्रेस को लगा बड़ा झटका महिला कांग्रेस व सेवादल जिलाअध्य्क्ष हुवे भाजपा में
खराब mausam की वजह से हल्की बारिश
यहां बात दें कि आईएमडी के अनुसार, 13-14 फरवरी को उत्तराखंड व हिमाचल में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है। सुबह और रात के दौरान अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। mausam खराब होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में घने कोहरे की संभावना है।
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और शेष पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बंगाल में पश्चिमी झंझावत के असर से अगले दो दिन आज और कल को कई स्थानों पर भारी बारिश व कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी छिटपुट से व्यापक रूप से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 17 से 21 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट बौछारों के लिए अलग-अलग प्रकाश देखा जा सकता है।
