खबर संसार, नई दिल्ली : अगर रात में नहीं आती sleep तो ये खबर है आपके लिए, अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों को रात में नींद नहीं आती है। जब कि पूरी नींद के लिए कम से कम 6 से लेकर सात 7 घंटे की sleep सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अगर रात में अच्छी नींद नहीं आ रही है तो इसका नकारात्मक असर अपके शरीर के हार्मोन, ब्रेन फंक्शन और परफॉरमेंस पर पड़ता है।
अच्छी नींद न आना मोटापा बढा़ सकता है और कई तरह की बीमारियों को बढ़ता है। इसके लिए नींद आनी बेहद जरूरी है। बीते कुछ सालों से sleep की गुणवत्ता और इसकी अवधि में लगातार गिरावट आ रही है। रात को बिस्तर पर जाने से पहले अच्छी तरह अपने हाथ-पैर साफ कर लें। एक गिलास गर्म दूध पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढें- …तो इसलिए नैनीताल assembly seat होने जा रही दिलचस्प
sleep के लिए दिन में पर्याप्त रोशनी जरूरी
प्रकाश हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है। इसके शरीर पर पड़ने से आंतरिक घड़ी को यह पता है कि कब तक आपको जागना है और कब सोना है। दिन में कुदरती रोशनी या तीव्र प्रकाश शरीर की आंतरिक घड़ी को संतुलित रखने में मदद करता है। इससे शरीर की आंतरिक घड़ी का रिद्म बना रहता है। दिन में प्रकाश के संपर्क में रहने से एनर्जी में भी सुधार होता है। अगर आप दिन में प्रकाश के संपर्क में ज्यादा रहते हैं, तो रात में sleep अच्छी आएगी।
न करें कैफीन का इस्तेमाल
रात में अच्छी नींद के लिए शाम से ही कैफीन का इस्तेमाल न करे। अगर आप रात के खाने के बाद कॉफी या चाय पीना पसंद करते हैं, तो इससे आपकी नीद पर असर पड़ सकता है। क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो एक उत्तेजक पदार्थ है। कैफीन का असर 6-8 घंटे तक रहता है, इसलिए अच्छी नींद के लिए सोने से छह घंटे पहले से कैफीन यानी कॉफी का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।


