HomeTech & Autoअगर आप के ई-मेल में मिले ऐसा मेल तो ना करें क्लिक,...

अगर आप के ई-मेल में मिले ऐसा मेल तो ना करें क्लिक, लग सकता है आप को चूना!

साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए रोज नए तरीके अपनाने लगे हैं। अब एक बार फिर ई-मेल के जरिए लोगों को चूना लगाने के लिए हैकर्स ने नया रास्ता निकाला है। इस बार अटैकर्स ने पॉपुलर कूरियर कंपनी के नाम से लोगों को ठगने का प्लान बनाया है।

ठगों ने ठगी करने का नया तरीका ढू़ढा

ई-मेल सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रोवाइडर Avanan ने रिपोर्ट किया है कि नवंबर 2021 की शुरुआत से एक नए इंफॉर्मेशन हार्वेस्टिंग अटैक को ऑब्जर्व किया है। जहां अटैकर्स पॉपुलर कूरियर कंपनी DHL की ओर से अनडिलीवर्ड पैकेज का नोटिफिकेशन देकर लोगों को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं।

अटैकर्स की ये प्लानिंग है कि DHL जैसे ट्रस्टेड डिलीवरी ब्रैंड से नोटिफिकेशन पाकर लोग जरूर लिंक को क्लिक करेंगे। ये लिंक दरअसल ट्रैप है ताकी अटैकर्स आपकी निजी जानकारियां चुरा सकें। इस मेल में लिखा गया है कि DHL की ओर से एक आपका पार्सल ‘undelivered’ रह गया है।

इसे भी पढ़े-चीन में शक्ति प्रदर्शन करते दिखे एलियन्स, पायलट ने किया हैरान करने वाला दावा 

साथ ही ये मेल यूजर्स को एड्रेस और दूसरे इंफॉर्मेशन देने के लिए भी कहता है। ताकी पैकेज सही जगह और समय पर पहुंच सके. जोकि कभी होगा ही नहीं। Avanan ने ये मेंशन किया है कि इस ई-मेल अटैक में ठगों ने ब्रैंड इंपर्सोनेशन का तरीका अपनाया है।

जहां उन्होंने DHL जैसे ट्रस्टेड ब्रैंड का नाम यूज किया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि DHL पूरी दुनिया में डिलीवरी करता है। ऐसे में लोगों को ठगना और आसान हो जाता है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध ई-मेल को क्लिक करने से बचें।

फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करे

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.