HomeNationalआपके पास हैं एक से ज्यादा bank accounts, तो ये खबर...

आपके पास हैं एक से ज्यादा bank accounts, तो ये खबर है आपके लिए

खबर संसार, नई दिल्ली: आपके पास हैं एक से ज्यादा bank accounts, तो ये खबर है आपके लिए, आज के समय में बहुत से लोगों के बैंकों में एक से अधिक बचत बैंक अकाउंट्स होते हैं, अगर आपका भी एक से अधिक खाता है और वह निष्क्रिय हो गया है तो उन्हें बंद करा दीजिए। नहीं तो आने वाले समय में बड़ा नुकसान हो सकता है। कई नौकरी पेशा लोगों के कई bank accounts होते हैं। अब सवाल यह है कि अधिक बचत बैंक खातों से हमें क्या फायदा होता है. और क्या हमें इनसे कोई नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं आपके हर सवाल का जवाब ।

ये भी पढें- money plant और दूध का कनेक्शन, आपको कर देगा मालामाल

निष्क्रिय bank accounts

यहां बात दें कि बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना जरूरी होता है। इसके लिए बैंकों ने नियम बना रखे हैं। जब हम खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाकर नहीं रखते और ना ही उस खाते से कोई लेन-देन करते हैं, तो वह निष्क्रिय हो जाता है। जब भी कोई बैंक खाता धारक नई कंपनी ज्वाइन करते हैं तो वहां नया bank accounts  खुलता है और पुराना खाता लेनदेन नहीं होने के चलते अकाउंट निष्क्रिय हो जाता है।

सर्विस चार्जेज का भार

बैंक खाते के साथ कई सारे सर्विस चार्जेज आते हैं। अलर्ट चार्ज, डेबिट कार्ड चार्ज आदि। अगर आपके पास एक से अधिक सेविंग अकाउंट हैं, तो आपको हर खाते पर ये चार्जेज देने होंगे।

निवेश होगा प्रभावित

यहां बताते चलें कि कई निजी बैंक 20,000 रुपए तक न्यूनतम बैलेंस रखने को कहते हैं। अगर आपके पास ऐसे चार बचत खाते हैं, तो आपके 80,000 रुपए न्यूनतम बैलेंस बनाए रखने में ही ब्लॉक हो जाएंगे। यह आपके निवेश को प्रभावित करेगा।

इनकम टैक्स फ्रॉड

बैंक बचत खाते में 10,000 रुपए तक के ब्याज पर टैक्स छूट होती है. इस सीमा के बाद TDS कटता है। इसलिए, जब तक आप अपने बचत बैंक खाते में 10,000 रुपए तक का ब्याज पा रहे हैं, तब तक आपका बैंक टीडीएस नहीं काटेगा. इस तरह ज्यादा बचत खाते इनकम टैक्स फ्रॉड का कारण भी बन सकते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.