HomeEntertainmentटीज़र आते ही वायरल हुई ‘इक्का’, साथ दिखेंगे सनी देओल व अक्षय...

टीज़र आते ही वायरल हुई ‘इक्का’, साथ दिखेंगे सनी देओल व अक्षय खन्ना!

मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने मुंबई में आयोजित अपने भव्य इवेंट ‘व्हाट्स नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ में 2026 के लिए आने वाले प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। इस इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म ‘इक्का’, जिसे सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक जोड़ी

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी, जो पूरे 29 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। इससे पहले दोनों 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में साथ नजर आए थे। इस वजह से ‘इक्का’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।

टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘इक्का’

‘इक्का’ का फर्स्ट लुक टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। एक यूज़र ने लिखा, “तारा सिंह और रहमान डकैत का क्रॉसओवर”। वहीं दूसरे फैन ने कहा, “सनी देओल बनाम अक्षय खन्ना – क्या जबरदस्त कॉम्बिनेशन है!” कई दर्शकों ने सनी देओल के नए और गंभीर किरदार को लेकर भी तारीफ की।

लीगल ड्रामा की दमदार कहानी

नेटफ्लिक्स ने टीज़र शेयर करते हुए लिखा, “दोषी तब तक जब तक निर्दोष साबित न हो जाए।” फिल्म की कहानी एक टॉप डिफेंस वकील सिकंदर मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ऐसे शख्स का केस लड़ना पड़ता है जिसका संबंध उसके दर्दनाक अतीत से है। यह फिल्म नैतिकता, कानून और पारिवारिक जिम्मेदारी के टकराव को दिखाती है।

स्टार कास्ट और वर्क फ्रंट अपडेट

सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजीदा शेख और ज्योति मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। वर्क फ्रंट पर सनी देओल हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए, जबकि अक्षय खन्ना ‘धुरंधर पार्ट 1’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.