HomeNational...तो पेट्रोेल पहुंचेगा 150Rs के पार, राहत की उम्मीद नहीं

…तो पेट्रोेल पहुंचेगा 150Rs के पार, राहत की उम्मीद नहीं

खबर संसार, मुंबई: …तो पेट्रोेल पहुंचेगा 150Rs के पार, राहत की उम्मीद नहीं, बढ़ते तेल के दामों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। बीते कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम लागतार हर रोज बढ़ रहे हैं। इन दिनों पेट्रोल के दाम 110 से लेकर 120 रूपये प्रति लीटर तक कई शहरों में बिक रहा है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हो जाएंगे तो शायद आप गलत है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। और अभी ये सिलसिला समाप्त होने वाला नहीं हैं। जल्द ही पेट्रोल के दाम 150Rs के पार जा सकते हैं।

ये भी पढें- अभिनेत्री sushmita sen के घर आई ‘नन्हीं परी’

150 Rs पार पहुंच सकते हैं पेट्रोल के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि तो पेट्रोल जल्द ही 150 रुपये लीटर पर पहुंच जाएगा और डीजल के दाम भी बढ़ते रहेंगे। आंकड़ों की मानें तो दिसंबर 2021 तक पेट्रोल के दाम 150Rs के पार पहुंच सकते हैं। गोल्डमैन सॉक्स कंपनी के अनुसार 2022 में कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं। मौजूदा समय में ये दाम 85 डॉलर पर हैं इससे अंदाज लगा लीजिए कि जब कच्चा तेल ही 30 फीसदी महंगा हो जाएगा तो पेट्रोल डीजल के दाम कितने रिकॉर्ड तोड़ेंगे. आशंका यह भी है कि कच्चा तेल 147 डॉलर प्रति बैरल के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाए।

2008 भी बढ़ चुके है कच्चे तेल के दाम

यहां याद दिला दें कि बीते 2008 में भी कच्चे तेल के दामो ने लम्बी उड़ान भरी थी। अगर उस वक्त जैसे हालात बने और केंद्र सरकार या राज्यों ने करों में कटौती कर जनता को राहत नहीं पहुंचाई तो पेट्रोल के दाम 150Rs और डीजल के 140 रुपये लीटर पर पहुंच जाएंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.