जी, हां आप ने सही पढ़ा Imran Khan गिरफतारी से बचने के लिए फरार हो गए है। आतंकवाद निरोधी कानून में एफआईआर दर्ज होते ही इमरान खान पर गिरफ्तारी का शिकंजा कस चुका है। पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबर के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान फरार हो गए हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि Imran Khan पंजाब में कहीं छिपे हुए हैं। जहां पर उनकी पार्टी पीटीआई की ही सरकार है। इस बीच पाकिस्तान में सियासी गहमा गहमी भी काफी बढ़ गई और इमरान की पार्टी पीटीआई ने धमकी दी है कि अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो वे इस्लामाबाद पर कब्जा कर लेंगे।
इमरान के आवास पर जुटे समर्थक
बनीगाला स्थित इमरान के घर पर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हो चुके हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद की पुलिस Imran Khan को गिरफ्तार करने के लिए बनीगाला पहुंची थी। मगर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ऐसा करने में सफल नहीं हो पाई।
इमरान की पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर बड़ी संख्या में उतर रहे हैं। इमरान सरकार में मंत्री रहे अली अमीन खान ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान सरकार इमरान को गिरफ्तार करती है तो पीटीआई कार्यकर्ता इस्लामाबाद को ‘टेकओवर’ कर लेंगे। वहीं हसन नियाजी ने देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, इमरान ने अपनी पार्टी के एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर जज और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दे डाली। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के एक थाने में आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जिसके बाद उसके घर के बाहर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया और बिजली भी काट दी गई। इमरान खान लगातार पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ जमकर हल्ला बोल रहे हैं।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



