गुजरात से एक बहुत ही बड़ी दर्दनाक घटना सामने आ रही है जानकारी के अनुसार यहां पर truck और एक कार बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोग जिंदा जल गए। यह घटना गुजरात में मोडासा जिले के आलमपुर गांव के पास आज सुबह हुई।
यहां दो truck और एक कार के बीच एक्सीडेंट हो गया, जिससे तीनों वाहनों में आग लग गई। घटना में तीनों वाहनों के अंदर 6 लोग फंसे रह गए और जिंदा जल गए। वाहनों में लगी आग को काफी देर तक बुझाया नहीं जा सका था। अब तक की सूचना के अनुसार एक ट्रक का क्लीनर, दूसरे truck का ड्रायवर व क्लीनर व कार में सवार तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं कार ड्रावइर कूदकर अपनी जान बचा ली है।
एक ट्रक में भरा था कैमिकल
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हुई और इनकी चपेट में एक कार भी आ गई। एक ट्रक में कैमिकल भरा था, जिसके चलते तीनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी।
हाईवे पर लगा 10 किमी लंबा जाम
इस भयानक हादसे की वजह से मोडासा-नडियाद हाईवे बंद कर दिया गया है। हाईवे पर दोनों ओर से करीब 10 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें हालात पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं।
एक ट्रक के ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
मौके पर मौजूद RTO के एक कर्मचारी ने बताया कि एक ट्रक से ड्राइवर ने छलांग लगा दी थी। इससे उसकी जान बच गई। हालांकि, कूदने के चक्कर में उसके पैर जख्मी हो गए। जबकि उसके ट्रक का क्लीनर ट्रक से बाहर नहीं आ सका और मौत के मुंह में समा गया। वहीं, दूसरे truck में दो लाशें हैं, जो ड्राइवर व क्लीनर की हो सकती हैं।
इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



