HomeUttarakhandउत्तराखंड में मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंंत्री की साख लगी दांव पर, जनता...

उत्तराखंड में मुख्‍यमंत्री और पूर्व मुख्‍यमंंत्री की साख लगी दांव पर, जनता करेंगी फैसला

हल्‍दवानी, खबर संसार। उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। इस चरण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की किस्मत का फैसला होगा। सुबह से ही मतदान केन्द्र पर काफी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच चुके हैं।

पीएम ने अपने एक ट्वीट में लोगों को लोकतंत्र के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘आज उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मतदान होगा। मैं उन सभी लोगों से आह्वान करता हूं जो आज मतदान करने के योग्य हैं और रिकॉर्ड संख्या में ऐसा करें और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करें। ‘

इसे भी पढ़े-मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाए गए

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज एक ही चरण में मतदान हो रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक हो रहा है। मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाए गए हैं।

उत्तराखंड के चुनावों में जिन अहम उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं। कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.