HomeUttarakhandबारात से लौट रही तेज रफ्तार inova रामपुर में पेड़ से टकराई,...

बारात से लौट रही तेज रफ्तार inova रामपुर में पेड़ से टकराई, 6 की मौत, चार घायल

रामपुर, खबर संसार। मुरादाबाद से बारात में शामिल होकर आ रही एक इनोवा (inova) कार अनियंत्रित होकर रामपुर में पेड़ से टकरा गई जिससे इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और चार से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

तेज रफ्तार में थी इनोवा (inova) 

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव रहरा माफी से शुक्रवार को रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के काशीपुर आंगा के लिए बारात आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारातियों की इनोवा (inova) कार तेज रफ्तार से एक एचटी लाइन के पोल से टकरायी, जिससे बचाते हुए चालक ने कार को दाएं लिया तो कार पेड़ से टकरा गई।

और पढ़िए -राज के खिलाफ HC में याचिका, राज ठाकरे के खिलाफ दूसरा गैर जमानती वारंट जारी?

हादसे में रहना माफी गांव निवासी विनीत पुत्र ब्रजेश, राकेश पुत्र कर्ण सिंह, कृष्णम पुत्र वीरेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र विक्रम और आकाश सक्सेना पुत्र हरिओम की मौत हो गई। जबकि, चिंटू पुत्र निदेश, संजय पुत्र हरश्याम सिंह, बिट्टू पुत्र वीर सिंह और अनमोल पुत्र आलोक घायल हो गए। हादसा होते ही कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़े-Urfi Javed ने शर्ट का बटन खोलकर किया डांस, वीडियों हुआ वायरल, देखें वीडियों

आनन फानन में पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए व घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एसपी अशेक कुमार ने बताया कि हादसे की बजह तेज रफ्तार रही। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.