HomeSportIND vs BAN सीरीज हो सकती है रद्द, BCCI व BCB ले...

IND vs BAN सीरीज हो सकती है रद्द, BCCI व BCB ले सकती हैं बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट फैंस बेसब्री से विराट कोहली और रोहित शर्मा को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ये दोनों दिग्गज अब केवल वनडे क्रिकेट में ही नजर आते हैं। उम्मीद थी कि अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों की वापसी होगी, लेकिन अब बांग्लादेश दौरा अधर में लटकता दिख रहा है।

बांग्लादेश के हालात पर सरकार सख्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पड़ोसी देश बांग्लादेश में इस वक्त हालात ठीक नहीं हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद से वहां लगातार हिंसा और उपद्रव की घटनाएं हो रही हैं। इसी वजह से भारत सरकार ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए बीसीसीआई को दौरे की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। संभावना है कि इस पर जल्दी ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बीसीसीआई-बांग्लादेश बोर्ड के बीच बातचीत जारी

बांग्लादेश में पिछले साल शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार के तहत हालात बिगड़े हुए हैं। देश में लगातार राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से भारत सरकार टीम इंडिया को भेजने का जोखिम नहीं लेना चाहती। इस बीच बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सीरीज को लेकर मंथन कर रहे हैं। संभावना है कि दौरे को रद्द करने के बजाय कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए।

17 अगस्त से होना था वनडे-टी20 मुकाबला

भारत का बांग्लादेश दौरा 17 अगस्त से शुरू होना था। इस दौरान टीम इंडिया तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेलने वाली थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा की इस सीरीज में वापसी लगभग तय मानी जा रही थी। लेकिन मौजूदा हालात ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.