HomeUttarakhandउद्योग केन्द्र द्वारा संचालित self-employment परक योजनाओं की जानकारी दी

उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित self-employment परक योजनाओं की जानकारी दी

हल्द्वानी, खबर संसार। जनपद मे शिक्षित युवा बेरोजगारों को विभिन्न विभागों की शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार (self-employment) योजनाओं से जोड कर रोजगार उपलब्ध कराते हुए रोजगार सृजित किये जाने के उददेश्य से जिला नोडल अधिकारी स्वरोजगार समिति/मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी के निर्देशन में बुधवार को महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी में आवेदकों, विभिन्न विभागों एवं विभिन्न बैकों का एकल पटल/संयुक्त कैम्प आयोजित हुआ।

प्रबन्धक उद्योग ने उद्योग केन्द्र हल्द्वानी द्वारा संचालित स्वरोजगार (self-employment) परक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने कहा योजनाओं मे आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एकल पटल का  संयुक्त कैम्प लगाया है। जिससे मौके पर ही स्वरोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के फार्म आनलाइन भरवाये जा सके।

सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें

प्रबन्धक उद्योग ओपी भटट ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार (self-employment) योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत शिक्षित, अशिक्षित, बेरोजगार युवकों, युवतियों, प्रवासी बेरोजगारों द्वारा आनलाइन आवेदन कर स्वयं का उद्यम स्थापित कर योजना के तहत वित्तीय सहायता का लाभ उठाया जा सकता है तथा रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही जनपद मे होने वाले पलायन को रोकने मे भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

एकल पटल/संयुक्त कैम्प में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चन्द्र गढवाली पर्यटन स्वरोगार योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों का  जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा साक्षात्कार करते हुये 05 आवेदन पत्र प्राप्त कर 1.60 करोड की धनराशि को तत्काल बैंक प्रेषण की कार्यवाही की गई।

कैम्प में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत 19 अभ्यर्थियों को 84.10 लाख, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 06 अभ्यर्थियों को 23.50 लाख के बैक ऋण आवेदन पत्र डीटीएफसी द्वारा संस्तुत कर विभिन्न बैक शाखाओं को तत्काल प्रेषण की कार्यवाही की गई।

इसे भी पढ़े-सीएम ने अपने आवास पर public की समस्‍याओं को सुुना व कई का निस्‍तारण किया

कार्यक्रम के दौरान 05 नवागंतुक उद्यमियों द्वारा उनके स्वरोजगार (self-employment) के आवेदन पत्र 23.00 लाख की धनराशि को ऑनलाइन कर सीधे विभिन्न बैकों की शाखाओ को प्रेषित किये गये। संयुक्त कैम्प में 70 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम मे उद्यमी एवं पार्षद प्रमोद तोलिया,क्षेत्रीय प्रबन्धक एसबीआई ज्ञान सिह राणा,उपमहाप्रबन्धक आरती रावत,शाखा प्रबन्धक शिप्रा पंत,जिला नैनीताल बैक दीपक चन्द्र भटट,अमित गौड,उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक एलडी पंत,प्रबन्धक उद्योग सुनील पंत, सहायक प्रबन्धक उद्योग सुभाष चन्द्र,पर्यटन पंकज कुमार,अग्रणी बैक प्रबन्धक एसएस जंगपांगी, क्षेत्रीय प्रभारी देवेन्द्र मेहता के साथ ही नवागन्तुक उद्यमी एवं आवेदक उपस्थित थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.