spot_img
spot_img
HomeUttarakhandवोटरों के मतदाता कार्ड को आधार से लिंक कराने को बीएलओ को...

वोटरों के मतदाता कार्ड को आधार से लिंक कराने को बीएलओ को दिए निर्देश

हल्द्वानी, खबर संसार। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि जनपद में शहरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता के वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने का प्रतिशत काफी कम है।

उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र को निर्देश दिये कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों मे जाकर लोगों के वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने का कार्य तत्परता से करना सुनिश्चित करें।

इसके लिए लोगों को निर्वाचन आयोग के एप के बारे मे विस्तार से बताया जाए ताकि आम जनमानस स्वयं ही आधार से वोटर कार्ड लिंक कर सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जाए।

नये मतदाता मतदाता पहचानपत्र के लिए फार्म 6 भरें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में ऐसे नये मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने हेतु आगामी वर्ष-2023 के लिये अग्रिम रूप में प्रारूप 6 पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा इसके लिए मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम का उपयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते है।

श्री गर्ब्याल ने बताया कि वर्तमान में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-14 में संशोधन और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 में संशोधन/ परिर्वतनों के फलस्वरूप चार अर्हता तिथियों अर्थात 01 जनवरी 2023, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2023 के आधार पर मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नवम्बर 2022 तक प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर नियमानुसार मतदाता फोटो पहचान/ पत्र निर्मित कर वितरित कर लिये जायें। माह नवम्बर हेतु कोई पुराने प्रारूपों पर आवेदन लम्बित न रहें।

उन्होेेंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिन मतदाताओं की आयु 18 वर्ष की पूर्ण हो चुकी है उन्हें जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में अंकन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए मतदाताओें को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार किया जाए ताकि जनपद कोई मतदाता छूटने ना पाये।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.