HomeSportIPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफान, 135 रन से तोड़ा रिकॉर्ड, गेल...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा का तूफान, 135 रन से तोड़ा रिकॉर्ड, गेल को पछाड़ा*

IPL 2026 के 31वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर धमाल मचा दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। यह उनका IPL करियर का दूसरा शतक है, जिसमें उन्होंने शानदार स्ट्राइक रेट के साथ विपक्षी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया।


चौके-छक्कों की बरसात, दिल्ली के गेंदबाज बेबस

अभिषेक शर्मा की इस पारी में 10 छक्के और 10 चौके शामिल रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स के सभी गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए। मैच में गेंदबाजी करने वाले सभी 6 गेंदबाजों की इकॉनमी 10 से ऊपर रही।

  • कुलदीप यादव: 2 ओवर में 30 रन
  • मुकेश कुमार: 4 ओवर में 53 रन
  • नितीश राणा: 4 ओवर में 55 रन

रिकॉर्ड की बारिश: क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 130+ रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चौथी बार यह कारनामा किया, जबकि क्रिस गेल और आरोन फिंच ने यह उपलब्धि 3-3 बार हासिल की है।


अभिषेक शर्मा की 130+ रनों की 4 ऐतिहासिक पारियां

अभिषेक शर्मा ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं, जिनमें 130+ रन वाली ये चार पारियां खास हैं:

  1. 135 रन vs इंग्लैंड (T20I, 2025) – 13 छक्के, 7 चौके; भारत के लिए सर्वोच्च T20I स्कोर
  2. 141 रन vs पंजाब किंग्स (IPL 2026) – 55 गेंदों में 14 चौके, 10 छक्के
  3. 148 रन vs बंगाल (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) – 52 गेंदों में 16 छक्के
  4. 135 रन vs दिल्ली कैपिटल्स (IPL 2026)* – 68 गेंदों में 10 चौके, 10 छक्के

बने T20 इतिहास के पहले खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह पारी अभिषेक शर्मा के टी20 करियर की चौथी 130+ स्कोर वाली पारी रही। इसके साथ ही वह टी20 इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा का यह प्रदर्शन न सिर्फ IPL 2026 के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया है, बल्कि उन्होंने खुद को टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में भी स्थापित कर दिया है। आने वाले मैचों में उनसे और बड़े धमाकों की उम्मीद की जा सकती है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.