HomeInternationalजुमे की नमाज में धमाका! इस्लामाबाद दहला, 12 की मौत 80 से...

जुमे की नमाज में धमाका! इस्लामाबाद दहला, 12 की मौत 80 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठी। जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद ‘कस्र ए खदीजतुल कुब्रा’ में सुसाइड ब्लास्ट हुआ, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में मौजूद थे। अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका दहशत में आ गया।


मस्जिद के गेट पर खुद को उड़ाया

HTN वर्ल्ड न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक हमलावर ने मस्जिद के मुख्य गेट पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाके के तुरंत बाद पुलिस, रेंजर्स और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में भर्ती कराया गया है। PIMS के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।


राजधानी में इमरजेंसी लागू

धमाके के बाद इस्लामाबाद में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच एजेंसियां धमाके के कारणों और साजिश के पीछे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।


तीन महीने पहले भी हुआ था बड़ा हमला

गौरतलब है कि 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय की इमारत के बाहर भी सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। उस हमले में 12 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए थे, जिन्हें भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तब कहा था कि पाकिस्तान झूठे नैरेटिव के जरिए अपने आंतरिक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करता है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.