रिलांयस जियो, Airtel और Vodafone Idea ने जब से अपने mobile Recharge plan महंगे किए हैं, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर नाराज नज़र आ रहे हैं।
जेब पर भारी पड़ रहे इन रिचार्ज को झेलने वाले उपभोक्ता एक तरफ जहां प्राइस बढ़ने से परेशान हैं वहीं दूसरी ओर ये यूजर लगातार शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें 28 दिन नहीं बल्कि 30 दिन का मोबाइल प्लान दिया जाए।
इसे भी पढ़े-मलाइका अरोड़ा ने कहा बेडरूम में ये करने में बहुत मज़ा मिलता है?
259 रुपये का है यह प्लान
ऐसे ही इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स की डिमांड को सुनते हुए मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने बिल्कुल नया Calender Month Plan पेश किया है। यह प्लान 259 रुपये का है जो पूरे महीने तक यानी 31 दिनों तक चलेगा। आगे इस धाकड़ प्लान की फुल डिटेल्स दी गई है।
कंपनी के मुताबिक, ये एक यूनिक प्रीपेड प्लान है क्योकिं ये यूजर्स को 1 कैलेंडर मंथ यानी की पूरे 30 दिन और 31 दिन तक की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनेफिट्स ऑफर करता है। जियो ने दावा किया है कि ये देश की पहली टेलीकॉम कंपनी है जिसने फुल मंथ वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है।
इस प्लान के तरह यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, 100 SMS/दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान का एक सबसे बड़ा फायदा यूजर्स को ये होगा कि एक साल में रिचार्ज की संख्या केवल 12 होगी। जबकि, इससे पहले 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को सालभर में 13 रिचार्ज करने होते थे।
डिटेल में देखें इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में
इसी के साथ, प्लान में डेली डेटा खत्म हो जाने के बाद डेटा की स्पीड घटकर 64 केबीपीएस हो जाती है। इसके अलावा, प्लान में कुछ एडिशनल बेनेफिट्स भी शामिल हैं जिनके तहत यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioCloud, और JioSecurity जैसे Jio ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


