एयरटेल नेटवर्क आउटेज के बाद अब जियो और वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को भी नेटवर्क दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने सोशल मीडिया और डाउनडिडेक्टर पर शिकायतें दर्ज करवाईं। यूजर्स का कहना है कि उन्हें कॉल करने और इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है।
कॉलिंग और इंटरनेट सेवाओं पर असर
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाम करीब पांच बजे के बाद कई जियो ग्राहकों ने नेटवर्क समस्या की सूचना दी। वहीं, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स ने भी बताया कि कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि, जियो और वीआई की शिकायतें एयरटेल जितनी बड़ी संख्या में नहीं आईं, लेकिन इससे भी ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है।
बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित
नेटवर्क आउटेज का असर सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहा। कई ग्राहकों ने बताया कि बैंकिंग और दूसरी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल भी प्रभावित हुआ। डिजिटल पेमेंट्स और ऐप-आधारित सेवाएं सुचारू रूप से काम नहीं कर सकीं।
कंपनियों की ओर से आधिकारिक बयान नहीं
फिलहाल जियो और वोडाफोन-आइडिया की ओर से नेटवर्क समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतों के चलते यह साफ हो गया है कि समस्या ने कई यूजर्स को प्रभावित किया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

