करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती अपने टीवी रियलिटी शो हुनरबाज: देश की शान की वजह से हर जगह तहलका मचा रहे हैं। करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती के इस शो को भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया होस्ट कर रहे हैं। भारती सिंह जल्द ही अपने और हर्ष लिंबाचिया के पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
इसे भी पढ़े-घोड़े पर सवार होकर आ रही माता रानी, Chaitra Navratri 2022 इस बार हैं खास…
इस शो के दौरान करण जौहर भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बच्चों को लेकर मजाक करते हुए नजर आए। वीडियो में देखा जा रहा है कि करण जौहर और परिणीति चोपड़ा भारती सिंह के बच्चे को लेकर मजाक कर रहे हैं।
वीडियों हुआ वायरल
यह वीडियो हुनरबाज शो का है, एक ब्रेक के दौरान भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो के सभी जज से अपने होने वाले बच्चों के लिए नाम पूछते हुए नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया करण जौहर और परिणीति चोपड़ा से अपने होने वाले बच्चे के लिए नाम पूछते हैं।
जिसके बाद करण जौहर और परिणीति चोपड़ा इन दोनों के बच्चे का नामकरण करते हुए नजर आ रहे हैं। करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने कहा कि अगर लड़का हुआ तो उसका नाम हुनर और अगर लड़की हुई तो उसका नाम बाज रखा जाएगा।
भारतीय सिंह कहती हैं कि करण जौहर ने अपने बच्चों का नाम अच्छा-अच्छा रख लिया लेकिन उनके बच्चों के लिए ऐसे नाम सजेस्ट कर रहे हैं। इसके बाद भारती सिंह करण जौहर से एक और नाम बताने के लिए कहती हैं। तब करण जौहर कहते हैं कि वह अपने बच्चे का नाम प्रवीर भी रख सकते हैं।
करण जौहर कहते हैं कि अगर भारती ने अपने बेटे का नाम प्रवीर रखा और उन्हें क्रेडिट नहीं दिया तो वह उन्हें कोर्ट तक घसीट कर ले जाएंगे। भले ही करण जौहर ने यह बात मजाक में कह दी हो लेकिन भारती सिंह के फैंस को यह जरा भी पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करण जौहर के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए






