HomeCrimeकरणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की जयपुर में गोली मारकर हत्या

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की जयपुर में गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, गोगामेड़ी दोपहर करीब 1.45 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी स्कूटर पर सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं और मौके से भाग गए।

इसके बाद गोगामेड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि गोगामेड़ी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, चार लोग एक घर में घुस गए जहां गोगामेड़ी मौजूद थे और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में गोगामेड़ी का एक सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।”

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.