हैकर्स और साइबर क्रीमिनल्स लोगों के मोबाइल को हैक करने के नए—नए तरीके ढूंढ लेते हैं। वे यूजर्स के मोबाइल में सेंध लगाकर उनका निजी डेटा चुरा लेते हैं। इन पर्सनल जानकारियों में यूर्जा की प्राइवेट फोटोज और वीडियोज भी शामिल होते हैं।
इसके साथ ही वे यूजर्स की बैकिंग डिटेल्स भी चुरा लेते हैं और उनके मेहनत की कमाई साफ कर देते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने फोन में मौजूद डेटा को हैकर्स से सुरक्षित रख सकते हैं।
इसे भी पढ़े-चंद्र ग्रहण 16 को भूलकर भी न करें ये काम, जीवन पर पड़ सकता है गलत प्रभाव
थर्ड पार्टी ऐप्स
कई यूजर्स अपने मोबाइल में थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड कर लेते हैं। बता दें कि ज्यादातर थर्ड पार्टी ऐप्स में इस तरह के लिंक शामिल होते हैं जो मेलवेयर से प्रभावित होते हैं। ये मेलवेयर फोन की निजी जानकारी चुराने का काम करते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि हमेशा गूगल प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें।
समय-समय पर करें अपडेट
यूजर्स के लिए कंपनियां समय—समय पर सिक्योरिटी पैच या सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराती रहती हैं। इन अपडेट्स में सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल होते हैं। ये अपडेट फोन के लिए बहुत अहम होते हैं। बता दें कि सिस्टम या सॉफ्टवेयर में आई खामियों की वजह से कई बार फोन मे बग भी आ जाते हैं, जिससे हैकर्स यूजर्स के फोन को हैक कर सकते हैं। ऐसे में जब भी कंपनी फोन में सॉफ्टवेयर या सिक्योरिटी अपडेट दे तो उसे तुरंत फोन में इंस्टॉल कर लें। इससे आपका मोबाइल हैकर्स से सुरक्षित रहेगा।
लगाए मजबूत पासवर्ड
कई बार लोग फोन में आसान पासवर्ड लगा लेते हैं। या कुछ लोग तो फोन में पासवर्ड, पिन या पैटर्न लगाना पसंद ही नहीं करते। आसान पासवर्ड को हैकर आसानी से तोड़ सकते हैं और आपका फोन हैक कर सकते हैं। ऐसे में मजबूत पासवर्ड लगाएं। वहीं कई बार आपके आस-पास के लोग भी आपके निजी डाटा में दिलचस्पी रखते हैं और उनसे आप अपना डाटा फोन में पासवर्ड, पिन या पैटर्न लगाकर सुरक्षित रख सकते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



