खबर संसार ब्यूरो किच्छा । किच्छा की विनीता को मिला दाई माँ का सम्मान जी हा बीते एक दिसंबर को किच्छा के खेल मैदान मे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी।जिसकी समाज के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा निंदा की गयी थी।
घटनानुसार एक गरीब महिला राजवती की डिलीवरी होनी थी जिसमे उसके पति द्वारा कहा गया था की उसकी पत्नी को दर्द के बावजूद सीएचसी ने लेने से मना किया था। प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार वह महिला राजवती खुले मैदान मे ज़ब प्रसव पीड़ा मे तङप रही थी तब एक महिला विनीता ने जो की नगर पालिका के सामने रहती है ने हिम्मत जुटाते हुए कुछ एक महिलाओ के साथ उसको प्रसव पीड़ा मे न सिर्फ उचित मदद की बल्कि उसके द्वारा पुत्र को जन्म देने तक वह उसके साथ ख़डी रहकर उसके प्रसव मे महत्वपूर्ण योगदान दिया और एक साधारण महिला होते हुए भी एक दाई माँ का फ़र्ज निभाकर विनीता ने राजवती और राजवती द्वारा जन्मे नवजात शिशु के भी प्राणो की रक्षा की।
जिसके साथ किच्छा के खबर संसार के संवाददाता दिलीप ने भी मौक़े पर पहुंच कर शासन प्रशासन को इस घटना की जानकारी देते हुए पूरा घटनाक्रम बताया और तुरंत उस महिला के लिए स्वाथ्य व्यवस्था हेतू एम्बुलेंस और चिकित्सकों की टीम को भेजनें को कहा था जिसके बाद उस महिला को डॉ की निगरानी मे अस्पताल तक पंहुचा कर उसे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गयी थी।
मौजूदा समयनुसार जहाँ आज की दुनिया मे जल्द कोई किसी की साहयता हेतू आगे नहीं आते है ऐसे मे किच्छा की विनीता ने महिला विनीता की प्रसव के दौरान साहयता कर एक मानवता की मिसाल साबित की है और यह सभी के लिए प्रेणास्रोत है। क्षेत्र मे विनीता की इस कार्य हेतू जमकर प्रशंसा हो रही है।
इसको देखते हुए आज हमारे संवाददाता और एन यू जे के नगर अध्यक्ष दिलीप ने विनीता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। और इसी के साथ सरवती देवी मेमोरीयल ट्रस्ट की तरफ से ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी दिलीप अरोरा ने विनीता को दाई माँ का ख़िताब देते हुए एक सम्मान पत्र भी भेंट किया।इसके बाद उनको मिठाई खिला कर इनकी खूब प्रशंसा की।विनीता ने इस पर खबर संसार का इस घटना को सबसे पहले दिखाने और इसको मजबूती से उठाने पर धन्यवाद किया।
इस पर एन यू जे और सरवती देवी मेमोरीयल ट्रस्ट की टीम मौजूद रही।जिसमे दिलीप, राधेश्याम अरोरा,सुदर्शन मुनजाल,कुनैन,संजय सिंह, सुरेश राठौर,आकाश,अमित नारंग, रवि यादव, गीता,मनीषा, प्रिया, सीमा गंगवार, आदि लोग मौजूद रहे।



