लखनऊ, खबर संसार। यूपी में बिजली (power) संकट और भी गहरा हो सकता हैै। ऐसा कोयले की कमी के कारण हो सकता है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक 15 अक्टूबर से पहले कोयले की सप्लाई में किसी भी तरह का सुधार होता नहीं दिख रहा है।
बिजली (power) की मांग बढ़ने की वजह से प्रदेश के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों में भयंकर रूप से बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण इलाकों में घोषित रूप से 4 से 5 घंटे की कटौती हो रही है, तो शहरी उपभोक्ताओं को भी अघोषित रूप से घंटों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
हो सकती है घोषित कटौती
हालात इसी तरह रहे तो शहरों में भी घोषित कटौती करनी पड़ सकती है। प्रदेश में मौजूदा समय में बिजली की मांग 20,000 से 21,000 मेगावॉट के बीच है। वहीं सप्लाई सिर्फ 17,000 मेगावॉट तक हो पा रही है। सबसे अधिक बिजली कटौती पूर्वांचल और मध्यांचल के ग्रामीण इलाकों में हो रही है।
पावर कॉरपोरेशन को बिजली देने वाले 8 पावर प्लांट (power plant) मौजूदा समय में कोयले की कमी की वजह से बंद चल रहे हैं। वहीं 6 पावर प्लांट अन्य तकनीकी वजहों से बंद हैं। कोयले की कमी से जो पावर प्लांट बंद चल रहे हैं, उनसे पावर कॉरपोरेशन को 2700 मेगावाट बिजली मिलती है।
आगे और बढ़ सकता है संकट
पावर कॉरपोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में ये बिजली कटौती और बढ़ सकती है। इसकी एक बड़ी वजह ये है कि उत्पादन निगम के कई पावर प्लांट हैं जिनका कोयले का पेमेंट बकाया है। दरअसल कोयले की कमी को देखते हुए कोल कंपनियों ने यह तय किया है कि उन पावर प्लांटों को कोयला प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। यानी जिन पावर प्लांटों का पेमेंट होगा, उन्हें पहले कोयले की सप्लाई की जाएगी।
बिजली संकट के लिए अभियंता संघ ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। अभियंता संघ ने महासचिव प्रभात सिंह ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन में टाटा पावर, पीडब्लूसी, मारकाडोज, अर्न्स्ट एंड यंग समेत कई कंसल्टेंट और तमाम प्रकार के पोर्टलों पर करोड़ों रुपये की फिजूलखर्ची की जा रही है।
ये power प्लांट चल रहे हैं बंद
- ललितपुर यूनिट- 2660 मेगावॉट
- ललितपुर यूनिट- 3660 मेगावॉट
- रोजा यूनिट- 2300 मेगावॉट
- ऊंचाहार यूनिट- 6190 मेगावॉट
- हरदुआगंज यूनिट- 9250 मेगावॉट
- पारीछा यूनिट- 4210 मेगावॉट
- पारीछा यूनिट- 5250 मेगावॉट
- हरदुआगंज यूनिट-7105 मेगावॉट
