HomeNationalजाने क्यों भारत ने इस्राइल से अपने नागरिकों को निकालने का फैसला...

जाने क्यों भारत ने इस्राइल से अपने नागरिकों को निकालने का फैसला किया

इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘ऑपरेशन सिंधु’ की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को इस मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को भूमि सीमा और हवाई मार्ग के जरिए भारत वापस लाया जाएगा।

दूतावास करेगा निकासी की व्यवस्था

विदेश मंत्रालय के अनुसार, तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास उन नागरिकों की मदद करेगा, जो भारत लौटना चाहते हैं। दूतावास उनके सुरक्षित निकासी के लिए ज़रूरी व्यवस्थाएं करेगा। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा पूरी तरह से भूमि मार्ग और फिर वायु मार्ग के जरिये संभव होगी।

नागरिकों से पंजीकरण और सतर्कता की अपील

दूतावास ने सभी भारतीयों से अपील की है कि जो लोग अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खुद को तुरंत पंजीकृत करें। साथ ही, नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे इस्राइली अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

सरकार ने दिया सुरक्षा का भरोसा

विदेश मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और ज़रूरत के अनुसार तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं।” मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि दूतावास स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ सतत संपर्क में है, ताकि ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता दी जा सके।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.