जी, हां आप ने सही पढ़ा विराट कोहली भारत लौट आए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली फैमिली इमरजेंसी की वजह से लौटे हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
गायकवाड़ चोट से जूझ रहे हैं और वे अभी तक फिट नहीं हो सके हैं। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन में खेला जाना है। क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक कोहली फैमिली इमरजेंसी की वजह से भारत लौटे हैं।
लेकिन पूरा मामला क्या है, यह अभी तक पता नहीं चल सका है। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि कोहली जल्द ही वापस आ जाएंगे। वे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में हिस्सा भी लेंगे। कोहली ने तीन दिन पहले ही भारत आने की इजाजत ले ली थी। वे इंडिया लौटने की वजह से प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं ले पाए।
ऋतुराज दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे
ऋतुराज भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी उंगली में चोट लगी है। गायकवाड़ चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। वे अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट शुरू होने में बहुत ही कम वक्त बचा है और वे तब तक ठीक नहीं हो सकेंगे। इसी वजह से गायकवाड़ को बाहर किया गया है।
बता दें कि विराट कोहली विश्व कप 2023 के बाद पहली बार मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। रोहित शर्मा भी टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। वे भी खेलेंगे। भारत ने इस सीरीज के लिए युवा बैटर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी टीम में जगह दी है। ऋतुराज को भी मौका मिला था। लेकिन वे चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। ईशान किशन को भी जगह दी गई थी। लेकिन ईशान ने सीरीज से नाम वापस ले लिया था। लिहाजा उनकी जगह केएस भरत को टीम इंडिया में जगह दी गई।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें






