HomeNationalLalu Prasad Yadav फिर दो दोषी करार, न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा...

Lalu Prasad Yadav फिर दो दोषी करार, न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेल

खबर संसार, नई दिल्ली : Lalu Prasad Yadav फिर दो दोषी करार, न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा जेल , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित 75 आरोपियों को चारा घोटाले में दोषी करार दिया गया है। सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार में 139.35 करोड़ की अवैध निकासी मामले में फैसला आने के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav दोषी करार दिए गए हैं। साथ ही उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल कोर्ट ने अभी सजा का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढें- 1 July से बंद हो जाएंगे ये प्लास्टिक उत्पाद, नोटिस जारी

75 आरोपियों को दोषी करार

चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 75 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। इस केस में 24 आरोपियों को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया है। सीबीआई की स्पेशल अदालत ने 36 लोगों को 3-3 साल कैद की सजा सुनाई है।

Lalu Prasad Yadav सजा पर 21 फरवरी को सुनवाई

Lalu Prasad Yadav को लेकर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एस के शशि की अदालत में 21 फरवरी को सुनवाई होगी। इस दिन लालू प्रसाद को कोर्ट में मौजूद रहना होगा। तो वहीं घोटाले के इस मामले में 21 लोगों को आज सजा सुना दी गई है। बाकीं दोषियों को 21 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी। आज दोषी करार दिए जाने वालों में जगदीश शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद, को तीन साल की सजा सुनाई गई है। जबकि अशोक कुमार यादव को भी तीन साल की सजा सुनाई गई।

इधर लालू प्रसाद के वकील ने कोर्ट से गुजारिश की है कि लालू प्रसाद जो लगातार अस्वस्थ हैं। इसलिए उन्हें रिम्स शिफ्ट करने का आग्रह किया है। इसके लिए उनके वकील ने अदालत में एक आवेदन पत्र भी दिया है। इस आवेदन पर आज दो बजे सुनवाई होगी। लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने कहा, 21 फरवरी को सजा पर सुनवाई होगी। हमने दर्खास्त की है उनकी (लालू प्रसाद यादव) तबियत ठीक नहीं है, जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया जाए कि उन्हें रिम्स में शिफ्ट किया जाए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.