गाजियाबाद में दिनदहाड़े एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है। गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में अज्ञात हमलावरों ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वकील अपने चैंबर पर बैठे थे।
जानकारी के अनुसार वकील मोनू चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मौजूद तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर गोली मारी है। घटना के समय मृतक मोनू अपने चैंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और कितने थे। फिलहाल तहसील के तमाम वकील मौके पर इकट्ठा हैं। पुलिस के अनुसार मोनू चौधरी का शव उनकी कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। बता दें कि मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






