HomeUttar Pradeshमुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई देने उमड़ा नेताओं व जनता का...

मुलायम सिंह यादव को आखिरी विदाई देने उमड़ा नेताओं व जनता का रेला

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर सैफई के नुमाइश ग्राउंड पंडाल में रखा गया है।

मुलायम सिंह यादव के आखरी दर्शन को लेकर जन सैलाब उमड़ा है। लगातार लोग नारा लगा रहे हैं- मुलायम सिंह यादव अमर रहे। शाम लगभग 3:00 बजे उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा। टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने सैफई पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहने वाले हैं।

इन नेताओं ने अंतिम विदाई

अब तक की खबर के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी सुप्रीमो सुप्रिया सुले, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जैसे देश के कई और वरिष्ठ नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।

वहीं, अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की। इससे पहले पीएसपी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं और आम लोगों ने उत्तर प्रदेश के सैफई में दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। सपा के पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक, सांसद, पूर्व सांसद की ओर से भी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश शासन की ओर से मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। योगी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी जुझारू, संघर्षशील और समाजवादी विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे।

वे संघर्षों से तपे-बढ़े और प्रदेश की राजनीति के पांच दशक तक केंद्र बिंदु रहे। उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। योगी ने यद भी कहा था कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.