खबर संसार, मुंबई: अभिनेत्री sushmita sen के घर आई ‘नन्हीं परी’, भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन घर किलकारी गूंजी। क्योंकि सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा सेन ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस मौके पर sushmita sen ने अपने भाई राजीव सेन व भाभी चारू को शुभकामनाएं दीं, और और नन्ही परी को भी आशीर्वाद दिया।
ये भी पढें- धनतेरस पूजा मुहूर्त सायं 06:17 पर प्रारम्भ होगा व रात्रि 08:11 तक
क्योंकि नन्ही परी के जन्म लेने के बाद वह अब बुआ बन गई हैं। बेटी का जन्म 01 नवंबर सोमवार को हुआ। सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में बच्ची को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इन तस्वीरों में भाई राजीव सेन व चारू अपनी बच्ची पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में राजीव अपनी नन्ही परी को किस करते नजर आ रहे हैं।
बुआ बनने पर sushmita sen ने ऐसे जताई खुशी
पोस्ट को शेयर करते हुए sushmita sen ने लिखा कि ”दिवाली से पहले हमारे घर लक्ष्मी आई है। चारू असोपा और राजीव सेन को बधाई। बेहद खूबसूरत है वो… मैं आज सुबह बुआ बन गई। मैं बहुत खुश हूं। अभी बच्ची की फोटो को शेयर करना अलाउड नहीं हैं…इसलिए अपनी शेयर कर रही हूं…। मैं नन्हें मेहमान को अपने गोद में लेने के लिए इंतजार कर रही हूं।” वहीं इस फोटो में बुआ बनने की खुशी sushmita sen के चेहरे पर साफ देखी जा सकती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस को लगातार बधाईयां दे रहे हैं। यहां बताते चलें कि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन की शादी चारू असोपा से 2019 में हुई थी। चारू असोपा कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।


