HomeCrimeकानून के हाथ लम्बे,दुष्कर्मी बिना सर्विलेन्स और बिना सीसी फुटेज, लॉकअप में

कानून के हाथ लम्बे,दुष्कर्मी बिना सर्विलेन्स और बिना सीसी फुटेज, लॉकअप में

हल्द्वानी:कानून के हाथ लम्बे,दुष्कर्मी बिना सर्विलेन्स और बिना सीसी फुटेज, लॉकअप में.जी हा बिना सर्विलेन्स और बिना सीसी फुटेज आरोपी लॉकअप में. जी हा बहुत समय बाद मैन्युअली पुलिस ने मामला निपटाया.इसी मंगलबार 8 अगस्त को 12 वर्षीय बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध के मामले में पुलिस ने 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

कानून के हाथ लम्बे,दुष्कर्मी बिना सर्विलेन्स और बिना सीसी फुटेज, लॉकअप में.

मंगलवार सांय को हल्द्वानी के गौला नदी के किनारे झाड़ियां में 12 साल की बालिका लहूलुहान हालत में मिली थी बालिका के सिर और चेहरे को पत्थरों से कुचला गया था बड़े पत्थर के प्रहार से बालिका का जबड़ा भी टूट गया था. बकरी चराने वाले दंपति ने बालिका को झाड़ियां में लहूलुहान स्थिति में देख पुलिस को सूचना दी थी जहां मौके पर पहुंची पुलिस बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया मेडिकल रिपोर्ट और जांच में पाया गया की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी द्वारा पत्थरों से कुचल बालिका की चुन्नी से ही उसकी गला घोंट दिया. लड़की को मरा हुआ समझ आरोपी फरार हो गया था

लेकिन बालिका को ऑक्सीजन मिलने और किस्मत से बच गई.पुलिस ने मामला का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई थी जिसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली है.गौला नदी किनारे आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई .पुलिस की टीम द्वारा नदी में मछली मारने वाले लोगों से पूछताछ में एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया. जिसके बाद इंदिरा नगर के रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. पूछताछ में आरोपी ने घटना की बात का जिक्र करते हुए कहा है कि बालिका मंगलवार दोपहर अपने पिता को खाना देने जा रही थी कि आरोपी ने लड़की को भ्रमित करते हुए कहा तुम्हारे पिताजी इधर है जिसके बाद आरोपी रास्ता दिखाने के बहाने उसको झाड़ियों में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन पीड़िता चिल्लाने लगी जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने पीड़िता के ऊपर बड़े पत्थर से हमला कर दियाbजिससे उसका सर और जबड़ा टूट गया यहां तक कि आरोपी बालिका की चुन्नी से उसका गला भी घोट दिया और मरा हुआ समझ फरार हो गया.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है बताया जा रहा कि पकड़ा गया आरोपी सात बच्चों का बाप है. बालिका का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है जहां बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है.

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.