HomeNationalmagic tea - अब चाय पीने के साथ कप को भी खा...

magic tea – अब चाय पीने के साथ कप को भी खा सकते हैं चाय की शौकीन

खबर संसार, पटना : magic tea – अब चाय पीने के साथ कप को खा सकते हैं चाय की शौकीन, क्योंकि चाय की चुस्की लेने वाले मैजिक टी का आनंद ले सकेंगे वह भी रेलवे स्टेशन पर। साथ ही चाय के साथ मिलने वाले कप को फेंकना नहीं पड़ेगा, बल्कि इस कप को लोग खा भी सकते हैं। magic tea का स्वाद भी इतना बेमिसाल कि आप का मन इस चाय को बार-बार पीने का करेगा। इस मैजिक टी की कीमत भी मात्र 25 रुपये है। टी कप की डिजाइन मिट्टी के बने कुल्हड़ की तरह दिखता है।

पटना रेलवे स्टेशन पर मिलेगी magic tea

महानगरों के कई बड़ें-बड़े शहरों में मुंबई, बेंगलुरु सहित कई जगह इस तरह की सुविधाएं पहले से ही चल रही हैं। अब बिहार में भी इस तरह की सुविधा पटना रेलवे स्टेशन दी जा रही है। जहां पर लोग magic tea का आनंद ले सकते हैं। ये सुविधा का बिहार के दानापुर स्टेशन पर IRCTC की दुकान फूड ट्रैक में उपलब्ध है।

magic tea में चाय पीने के साथ मिलने वाले कप को फेंकने की जरूरत नहीं बल्कि चाय की चुस्की लेने के साथ कप को लोग खा सकते हैं। मैजिक टी में चाय पीने से अलग तरह का स्वाद व अनुभूति होती है। ये व्यवस्था शुरू होने से स्टेशन पर रैपर कचरा जहां-तहां बिखरा नहीं रहेगा व रेलवे स्टेशन के आसपास गंदगी भी नहीं दिखाई देगी।

25 रुपये में मिलेगी मैजिक टी

magic tea का आनंद लेने के लिए सामान्य चाय की कीमत से मात्र 15 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। 15 रुपये में चाय व इस्तेमाल कप यानी बिस्किट की कीमत 10 रुपये है। कुल 25 रुपये देने होंगे. जबकि सामान्य चाय की कीमत 10 रुपये है। बिस्किट का डिजाइन मिट्टी के बने कुल्हड़ की तरह दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.