HomeEntertainmentरिलीज होते ही महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने बना डाला...

रिलीज होते ही महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम ने बना डाला ये रिकॉर्ड!

महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आ गई। महेश बाबू लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आए थे। उन्हें आखिरी बार 2022 की फिल्म सरकारू वारी पट्टा में देखा गया था और 2023 में महेश बाबू की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

उनकी फिल्म ‘Guntur Karam’ 2024 की शुरुआत में रिलीज हुई थी और रिलीज के तुरंत बाद रिकॉर्ड ब्रेकर बन गई। SACNILC की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन ‘गुंटूर कारम’ की उद्घाटन कीमत 42 करोड़ रुपये थी। फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड बनाया।

तोड़ा ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

महेश बाबू की ‘Guntur Karam’ ने अपने ओपनिंग कलेक्शन के साथ सनी देओल की पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां ‘गुंटूर कारम’ ने पहले दिन 42 करोड़ कमाए हैं तो वहीं ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी।

महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने अपने ओपनिंग कलेक्शन के साथ सनी देओल की पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां ‘गुंटूर कारम’ ने पहले दिन 42 करोड़ कमाए हैं तो वहीं ‘गदर 2’ ने 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी।

‘Guntur Karam’ की कास्ट

‘गुंटूर कारम’ को त्रिविक्रम श्रीनिवास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में महेश बाबू लीड रोल में नजर आए हैं तो वहीं उनके साथ श्रीलीला और मीनाक्षी चौधरी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा जगपति बाबू, राम्या कृष्णन और जयराम भी फिल्म का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.