खबर-संसार, लखनऊ: सपा की हुई हार तो युवक ने खाया Poison, अस्पताल में भर्ती, राजनीति भी क्या-क्या रंग दिखाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां समाजवादी पार्टी की हार की वजह से युवक ने जो चाय का ठेला लगाता है, Poisonखा लिया। यह युवक सपा की हार के कारण बहुत दुखी था। मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है। इसके लिए उस युवक ने जहर खाने से पहले बाकायदा वीडियो भी वायरल किया था।
ये भी पढें- …तो फिर Pushkar Singh Dhami हारकर भी बनेंगे मुख्यमंत्री!, जानिए कैसे?
चुनाव के नतीजे आने के बाद खाया Poison
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे जब 10 मार्च को जब आए तो विजय यादव उर्फ नरेन्द्र ने गुरुवार शाम को पारिजात अपार्टमेंट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान Poison खाने के बाद वह सड़क पर तड़प रहा था। ऐसे में युवक को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी। जिसके बाद युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि विजय के परिवार के अनुसार वो कई दिनों से चाय का ठेला नहीं लगा रहा था।
चाय की ठेला लगाता है युवक
पुलिस के अनुसार मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक युवक विजय यादव उर्फ नरेंद्र ने समाजवादी पार्टी की हार के कारण जहर खा लिया। यह युवक लखनऊ के अवध बस अड्डे के बगल में स्थित पारिजात अपार्टमेंट के सामने चाय का ठेला लगाता है। विजय ने बीते बुधवार को एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने कहा था कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनी तो वो जहर खाकर सुसाइड कर लेगा। हालांकि युवक को गंभीर हालत लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
