पाकिस्तान पहले से ही बढ़ती महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं—जहां पेट्रोल करीब ₹321 प्रति लीटर और डीजल ₹335 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। इसी बीच देश को एक और बड़ा झटका तब लगा जब गैस पाइपलाइन में अचानक भीषण विस्फोट हो गया।
जोरदार धमाके से मची अफरा-तफरी
मिली जानकारी के मुताबिक, यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि पाइपलाइन का बड़ा हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक देखी गईं, जिससे इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक दहशत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद एसएसजीसी (SSGC) की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मुख्य वाल्व बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया।
कई इलाकों में गैस सप्लाई पूरी तरह बंद
सुरक्षा कारणों के चलते गैस सप्लाई को पूरी तरह रोक दिया गया है। इसका सीधा असर क्वेटा और अपर बलूचिस्तान के कई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट रोड, नवानकली, जिन्ना टाउन और कुचलक जैसे इलाकों में गैस आपूर्ति ठप हो गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में खाना बनाना तक मुश्किल हो गया है।
ऊर्जा संकट ने बढ़ाई जनता की परेशानी
पाकिस्तान पहले से ही गैस और ईंधन की कमी से जूझ रहा है। इस घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया है। एलएनजी और पीएनजी की कमी, साथ ही अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में रुकावट के कारण देश की ऊर्जा व्यवस्था दबाव में है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऊर्जा ढांचे पर हमला किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को सीधा प्रभावित करता है।
जांच शुरू, जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली
घटना के बाद पुलिस और काउंटर टेररिज्म विभाग ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूचिस्तान क्षेत्र पहले से ही अस्थिर रहा है, जहां सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया तेज
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स पाकिस्तान सरकार को आंतरिक समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि देश को पहले अपने नागरिकों की मूलभूत जरूरतों और सुरक्षा पर फोकस करना चाहिए।
कब बहाल होगी सप्लाई, साफ नहीं
सरकार ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गैस सप्लाई कब तक सामान्य हो पाएगी। फिलहाल, आम जनता और उद्योग दोनों इस संकट का सामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप




