Ind vs Pak: आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में भारत ने आठवीं बार किसी वैश्विक प्रतियोगिता में पाकिस्तान को हराया। इससे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात देने का सिलसिला जारी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस मैच में कई शानदार रिकॉर्ड बने. इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान और हिटर रोहित शर्मा ने छक्कों की झड़ी लगा दी। रोहित ने क्रिकेट में एक दिन में 300 छक्के भी लगाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रन बनाए।
इसी के साथ रोहित शर्मा के नाम खास रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने 303 छक्के जड़े है। रोहित से आगे सिर्फ शाहीद आफरीदी (351) और क्रिस गेल (331) ही है। सिर्फ यही नहीं वर्ल्ड कप में भी सबसे अधिक छक्के लगाने वालों में रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर आ गए है। वर्ल्ड कप में 34 छक्के लगा चुके है। एबी डिविलियर्स (37) और क्रिस गेल (49) छक्के जड़ चुके है।
पाक का न्यूनतम स्कोर
पाकिस्तान की टीम ने अहमदाबाद में वर्ल्ड कप के दौरान तीसरा लोएस्ट स्कोर बनाया। ये 173 रन, सिडनी, मार्च 1992 और 180, मैनचेस्टर, जून 1999 के बाद पाकिस्तान का भारत के खिलाफ तीसरा लोएस्ट स्कोर है। वहीं ये पारी ऐसी रही जिसमें पहली पारी में कोई छक्का नहीं लगा।
इस वर्ल्ड कप में ये दूसरा मैच था जब एक पारी में कोई खिलाड़ी चक्कों की बौछार नहीं कर सका, जबकि दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने जमकर गेंद को हवा में उड़ाया था। इस मैच में एक और शानदार बात देखने को मिली जो की पाकिस्तान के बल्लेबाजों का ताश के पत्तों की तरह ढहना था। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम के महज 36 रन में आठ विकेट आउट हो गए।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
