खबर संसार हल्द्वानी। पुरानी हो रही यादों के बीच संपन्न हुआ एमबीपीजी का शानदार समन्वय कार्यक्रम। जी हा गुरुवार को पुरातन छात्र समिति की ओर से पुरातन छात्र सम्मेलन ‘समन्वय’ आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज में बीते 6 दशकों में अध्ययन कर चुके लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुरातन छात्रों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से एक अलग सुखद अनुभूति होती।
पुरानी हो रही यादों के बीच संपन्न हुआ एमबीपीजी का समन्वय
एमबीपीजी कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री सभागार (बहुउद्देशीय भवन) में देर शाम 4 बजे से रात तक आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला और समिति के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वे कॉलेज के विकास में हर संभव योगदान देंगे।
इस अवसर पर मनोज आर्य संपादक खबर संसार,पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. केदार पलड़िया, राहुल छिम्वाल, ललित जोशी, गुरुप्रीत प्रिंस, प्रविंद्र रौतेला, एआरटीओ विमल पांडे, प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, समिति के अध्यक्ष दीपक सनवाल, सचिव डॉ. तनुजा मेलकानी, उपाध्यक्ष डॉ. भुवन जोशी, कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, सलाहकार डॉ. अजय पांडे, हितेंद्र उप्रेती, चंद्र प्रकाश तिवारी, राकेश जैन, डॉ. सीएस नेगी, जगमोहन परगाई, चंद्र प्रकाश तिवारी, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. सुबोध कुमार श्रीवास्तव रहे।














