हल्द्वानी, खबर संसार। राज्य मौसम केंद्र ने नैनीताल जिले में 18 जुलाई को (ऑरेंज अलर्ट) व 19 जुलाई को (रेड अलर्ट) जारी किया है। जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यन्त भारी वर्षा होने की संभावना है।
जिसको देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र मे होने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को तत्परता से निपटने हेतु हाई एलर्ट तथा सभी तहसीलों में बने कंट्रोल रूम को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही भारी बारिश से नुकसान होने पर आमजनमानस को तत्काल दैवीय आपदा कन्ट्रोल रूम व जिला आपदा परिचालन केन्द्र नैनीताल दूरभाष नम्बर- 05942-231178-179 या टोल फ्री नं० 1077 पर संपर्क कर जिला प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित स्थलों की नियमित मॉनिटरिंग करने व सड़क बाधित होने पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यकता अनुसार जेसीबी लगाकर तत्काल सड़क खुलवाने के निर्देश दिए है। नदी व नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात करने के भी निर्देश दिये।
इसे भी पढ़े-लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वालों पर FIR, सभी प्रकार के धार्मिक कार्य पर रोक
अतिक्रमण को चिन्हित करने हेतु चार सदस्यीय समिति का हुआ गठन
हल्द्वानी, खबर संसार। विगत दिनों मूसलाधार वर्षा के कारण भीमताल क्षेत्र में जल-भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विकट हुई स्थिति का संज्ञान लेते हुए बताया कि अतिक्रमण के कारण जलभराव से कलवटों, नालों से सुचारू रूप से पानी की निकासी नहीं हो पाई थी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जलभराव की समस्या को गम्भीरता से लेते हुये कलवटों, नालों की स्थिति एवं इन पर हुये अतिक्रमण को चिन्हित करने हेतु चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवाली, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भीमताल, सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा नामित अभियंता एवं तहसीलदार नैनीताल सदस्य रहेंगे।
जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने समिति को निर्देश दिये हैं कि समिति भीमताल मे कलवटों, नालों को खुलवाये जाने का कार्य सुनिश्चित करेगी तथा जिन स्थानों पर अतिक्रमण हो रखा है उन स्थानों को चिन्हित करते हुये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
















