HomeCrimeपिता के सामने ही बेटी का अपहरण कर ले गए बदमाश, सामने...

पिता के सामने ही बेटी का अपहरण कर ले गए बदमाश, सामने आया VIDEO

तेलंगाना में एक शख्स के सामने ही उसकी 18 वर्षीय बेटी को किडनैप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिता के ही सामने बदमाश आए और लड़की का अपहरण कर ले गए। बेबस पिता अपनी बेटी को बचाने की पूरी कोशिश करता रहा लेकिन सफल नहीं हो सका। इस पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

ये पूरी घटना राजन्ना सिरसिला जिले के चंदुर्थी मंडल के मूडापल्ली गांव की बताई जा रही है। अब इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस घटना में चार लोग शामिल हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बताते चलें कि युवती पिछले दिनों युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि बालिग होने पर उसके प्रेमी ने उसका अपहरण किया और उसे लेकर चला गया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है।

पूजा कर घर लौट रही थी युवती

जानकारी के अनुसार एएनआई के मुताबिक, शालिनी नाम की लड़की अपने पिता के साथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थी कि तभी कुछ बदमाश पिता के ही सामने लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर वहां से फरार हो गए। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।

देखता रहा बेबस पिता

फुटेज में लड़की के पिता को गाड़ी के पीछे दौड़ता हुआ देखा जा सकता है। लड़की के पिता ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बेबस पिता बदमाशों के सामने हिम्मत हार गया और वो उसकी बेटी को उठाकर ले गए। अब पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.