खबर संसार, किच्छा: 4 months पहले गुम हुआ मोबाइल 48 घंटो मे पुलिस ने किया बरामद, किच्छा पुलिस का एक कारनामा कल से खूब सुर्खिया बटोर रहा है। मामला कुछ इस प्रकार है की हम जानते है की आजकल फोन चोरी की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती रहती है। लेकिन जिसका भी फोन चोरी होता है, उस पर क्या बीतती है यह सिर्फ इस घटना से गुजरा व्यक्ति ही समझ सकता है। मगर किच्छा पुलिस ने 4 months पहले गुम हुआ मोबाइल मात्र 48 घंटो मे ढूँढ निकाला।
ये भी पढें- आमिक्रोन संक्रमण- सुशीला तिवारी Hospital पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
मोबाइल चोरी या गुम हो जाने के बाद उस फोन को प्राप्त करना भी कोई आसान नहीं होता इसके लिए भी आम जनता को जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते है यह भी पीड़ित व्यक्ति ही जानते है। उसके बाद फोन के डाटा की चिंता कॉन्टेक्ट नंबर की चिंता भी कोई कम नहीं होती। और फिर बार-बार थाना या कोतवाली के चक्कर भी काटने पढ़ते है। इसके बावजूद ज्यादातर लोगो के हाथ निराशा ही लगती है।
4 months पहले गुम हुआ मोबाइल बरामद
किच्छा पुलिस ने एक गजब कारनामा करते हुए अंशु का चार महीने पहले गुम हुआ मोबाइल शिकायत के बाद महज 48 घंटो मे ही ढूंढ निकाला। अंशु भाग्यशाली निकले, अंशु का फोन करीब 4 months पहले गुम हो गया था। बताया की बहुत लोगो ने उसे कहा की हम फोन दिला देंगे इसके लिए उसे उन्होंने पैसे भी मांगे पर कुछ नहीं हुआ। बाद मे उसे समाज सेवी दिलीप अरोरा के बारे मे पता चला और पूरा वाक्या उनको बताया। फिर उन्होंने उसे गाइड किया। उसके बाद आज उसे 48 घंटे से भी कम समय मे किच्छा पुलिस की जानकी राणा और पुलिस सिपाही बृजमोहन सिंह के प्रयास से उसे उसका फोन मिल सका। अंशु ने इसके लिए किच्छा पुलिस और समाज सेवी दिलीप अरोरा का धन्यवाद भी किया।



