HomeUttar PradeshMonkeys ने मारा झपट्टा, तो दूसरी मंजिल से कूदी BJP नेता की...

Monkeys ने मारा झपट्टा, तो दूसरी मंजिल से कूदी BJP नेता की पत्नी, मौत

खबर संसार, शामली: Monkeys ने मारा झपट्टा, तो दूसरी मंजिल से गिरी BJP नेता की पत्नी, मौत। उत्तर प्रदेश में बंदरों का आतंक इतना फैल चुका है कि आम लोग तो दूर अब नेता भी सुरक्षित नहीं रह गए। कैराना में बंदरों को पकड़ने का प्रयास कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन अभी तक ये प्रयास धरातल पर नहीं उतरे हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है, जहां Monkeys की वजह से एक बीजेपी नेता अनिल चौहान की पत्नी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा चौहान की की मौत हो गई। सुषमा चौहान वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य रही थीं।

Monkeys को भगाने का प्रयास में मौत

मिली जानकारी के अनुसार सुषमा चौहान मंदिर से पूजा करके घर लौटीं तो उन्होंने देखा कि घर की दूसरी मंजिल पर बंदरों का झुंड बैठा है। इस पर उन्होंने Monkeys को भगाने का प्रयास किया,  उसी दौरान बंदरों ने हमला बोल दिया, जिनसे बचने के लिए महिला ने छत से छलांग लगा दी। और उन्होनें अपना संतुलन खो दिया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन कुछ देर बाद ही डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढें- धामी बोले- उत्तराखंड के इन जिलों में बनेेगे Medical colleges

सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक छा गया. हजारों लोगों की मौजूदगी में मायापुर फार्म हाउस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से लोगों में शोक के साथ-साथ गुस्सा भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कैरान में बंदरों का आतंक बढ़ गया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.