खबर संसार नैनीताल: धामी बोले- उत्तराखंड के इन जिलों में बनेेगे Medical colleges, पिथौरागढ, अल्मोड़ा, रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। तहसील दिवस कैम्प हर जिले में लगाए जाएंगे। जिसमें ज्यादातर अधिकारी मौजूद रहने चाहिए, ताकि समस्या का निस्तारण तुरंत हो सके। सभी अधिकारी 10.00 बजे तक आफिस पहंुच जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 200 करोड़ का पैकेज नैनीताल जिले को दिया गया है। जिसमें नैनीताल, भीमताल, सडिया ताल, सात ताल, नौकुचिया ताल, छोटे-छोटे होटल, मसाले, अचार धनिया, पुदीना ,भेड़ पालन, हथकरघा, सभी स्वयंसेवी संस्थाओं को सहयोग दिया जाएगा। सभी छात्र छात्राओं को टेबलेट भी प्रदान किए जाएंगे।
ये भी पढें- आसान नहीं SP-BSP और कांग्रेस के लिए ब्राह्मण प्रेम…
Medical colleges के साथ कई महाविद्यालय बनाए जाएंगे
नई खेल नीति में खिलाड़ियों की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जाएगा। ओलंपिक खेलों में भी प्रदेश के खिलाड़ियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। Medical colleges के साथ महाविद्यालय बनाए जाएंगे। साथ ही छात्राओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की जाएगी इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वह अभिभूत है नैनीताल में सबसे पहले सभी का स्वागत किया उन्होंने कहा कि नैनीताल का नाम पूरे विश्व में है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कहा कि मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया। और काम करने का मौका दिया। मैं नैनीताल आ कर आप सब के स्वागत से मै अभिभूत हूं। और आपका मै सदा आभारी रहूंगा। बतादें कि 4 जुलाई के बाद से अभी तक डेढ़ सौ फैसले ले चुके है। उन्होनें विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सारी योजनाएं धरातल पर पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याएं, आवश्यकताएं और जरूरतें पहले पूरी की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से इस पर ध्यान ना देने को कहा। .



