देहरादून, खबर संसार। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी के संबंध मे चर्चा की। सीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ (pithoragarh) में फिक्स विंग कनेक्टिविटी की आवश्यकता है।
वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और Pithoragarh-Dehradun के लिये एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत गतिमान है। CM धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक इस सम्बन्ध में एयरलाइन्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्तर से कार्यादेश जारी कर दिया।
Almora को हेली सेवा से जोड़ने का अनुरोध किया
उक्त विषय पर निर्णय हुआ कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखण्ड सरकार अविलम्ब एमओयू की सेवा शर्ते तैयार करेंगी ताकि इस सम्बन्ध में शीघ्र निर्णय हो सके। मुख्यमंत्री द्वारा पवन हंस को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा के सुचारू रूप से संचालन और अल्मोड़ा को हेली सेवा से जोड़ने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया गया।
इस पर केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 26 अगस्त, 2022 से प्रत्येक दिन पवन हंस की हवाई सेवा उपलब्ध करने के सम्बन्ध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्तर से नियमित सेवा के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाए। CM ने कहा कि कुमाऊँ की एयर कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पंततनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है।
देहरादून व पन्तनगर को अन्तर्राष्ट्रीय airport बनाने की मांग की
CM धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नये अलाइनमेंट का ओएलएस सर्वे करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही गौचर एवं चिन्यालीसौड दो छोटे एयरपोर्टों की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी केन्द्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये। CM ने देहरादून के साथ-साथ पन्तनगर एयरपोर्ट को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाये जाने की अपेक्षा केन्द्रीय मंत्री से की।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


