खबर संसार हल्द्वानी नेहा उप्रेती का पांचवे दिन पता चला, लेकिन जंगल में. जी हा नेहा मृत रूप में कालीचॉड के जंगल में मिली. उसके शरीर के पास शीशी मिली जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला मान कर चल रही है. फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा है. उसकी रिपोर्ट का सबको इंतज़ार है.पोस्टमॉर्टम हाउस में लोग पहुचे हुए है.
नेहा उप्रेती का पांचवे दिन पता चला, लेकिन जंगल में
विडिओ देखे
पाठको को जानकारी के लिए बताये चले कि नेहा का मायका अल्मोड़ा के बाड़ेछिना का है और ससुराल हल्द्वानी शहर के मथुरा विहार नवाबी रोड पेट्रोल पंप के पास है. 26 मार्च से लापता हुई 35 वर्षीय नेहा उप्रेती के दो बच्चें है पति नेवी में सर्विस करता है जो 28 को हल्द्वानी वापस आ गया था नेहा के गायब होने कि सूचना के बाद.
26 मार्च से लापता हुई 35 वर्षीय नेहा उप्रेती
विडिओ देखे
पुलिस को सर्विलेन्स पर मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाने की टीम ने शव को सुरक्षित किया और पहचान के लिए परिजनों को बुलाया। काठगोदाम एस ओ दीपक बिष्ट ने पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह नेहा उप्रेती का ही शव है

