HomeLife Styleवास्‍तु शास्‍त्र: ये पौधे अपने घर में कभी न लगाए, नहीं तो...

वास्‍तु शास्‍त्र: ये पौधे अपने घर में कभी न लगाए, नहीं तो घर में आयेगी हमेशा बीमारियां

नई दिल्‍ली, खबर संसार। पौधों का वास्‍तु शास्‍त्र से गहरा संबंध है। वास्‍तु शास्‍त्र में घर के हर कमरे, किचन, बॉथरूम, स्‍टडी रूम, गार्डन आदि की दिशा बताने के साथ-साथ प्‍लांट्स के बारे में बताया गया है।

पौधों का चुनाव, उन्‍हें रखने की सही दिशा और उनसे जुड़े उपाय उस जगह पर सकारात्‍मक या नकारात्‍मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। ऐसे में घर में प्‍लांट्स रखने को लेकर बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।

इसे भी पढ़े-भारतीय नौसेना ने BrahMos missile के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया

सेहत पर बुरा असर डालते हैं ये पौधे   

घर के बाहर या अंदर पौधे लगाते समय वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का हमेशा ध्‍यान रखना चाहिए। वरना पैसे, सम्‍मान, सेहत, रिश्‍तों आदि से जुड़े नुकसान झेलने पड़ते हैं।

  1. हिंदू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है लेकिन ये पेड़ घर में होना कई मुसीबतों-दुखों का कारण बनते हैं। ये पेड़ मंदिर या सार्वजनिक स्‍थान पर ही लगाना चाहिए।
  2. घर के अंदर या बाहर पेड़-पौधों का होना सकारात्‍मकता लाता है, हवा को शुद्ध रखता है। लेकिन गलत जगह पर लगा पेड़-पौधा नुकसान कराता है। वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक घर के ठीक सामने या बीच में कभी भी कोई पेड़-पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे जीवन ढेरों परेशानियों से घिर जाता है।
  3. वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक फलदार पेड़ जैसे आम, जामुन, केला, दूधिया पेड़ जैसे महुआ, पीपल और कांटेदार पेड़ जैसे बबूल, बेर आदि घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए।
  4. घर में गलती से भी ऐसे पेड़-पौधे न लगाएं जिनसे दूध निकलता हो। ऐसे पेड़ घर के लोगों की सेहत पर बुरा असर डालते हैं  और हमेशा अस्‍पताल के चक्‍कर लगते रहते हैं।
  5. कांटेदार पौधे भी घर में न लगाएं ये घर के लोगों की तरक्‍की नहीं होने देते और घर में बार-बार झगड़ों का कारण बनते है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.