Wednesday, March 11, 2026
HomeUttarakhandआपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नोडल अधिकारी कर रहे...

आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए नोडल अधिकारी कर रहे निगरानी

देहरादून, खबर संसार। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के तैनात नोडल अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। पेयजल विभाग राज्य के सभी जनपदों में पेयजल आपूर्ति सुचारू है। राज्य के कुछ जनपदों में भारी वर्षा के कारण पेयजल व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित है। जिस पर कार्यवाही गतिमान है। जनपद टिहरी के भिलंगना क्षेत्र में (सौंफ योजना) भारी वर्षा के कारण उक्त क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बांधित चल रही हैं। विभाग द्वारा पेयजल उक्त जनपदों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति करायी जा रही है। राज्य में वर्तमान तक कुल 63 पेयजल लाईन बांधित हुयी थी, जिसमें से 62 पेयजल लाईन सुचारू कर दी गयी है। शेष 01 पेयजल लाईनों का कार्य गतिमान है।

पुल टूटने 150 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया

एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा फूलों की घाटी जाने वाले रास्ते पर बने एक वैकल्पिक पुल के टूटने पर कुछ यात्रियों के फंसे होने पर लगभग 150 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान लिंचौली में 01 महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर एसडीआरएफ टीम द्वारा प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुॅचाया गया। इसके अतिरिक्त 01 बच्ची के घायल होने पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। ऋषिकेश में पूर्व में डूबे हुए लोगों की सर्चिंग हेतु नीम बीच से भीमगोडा बैराज तक सर्चिंग अभियान चलाया गया।

लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत अवरुद्ध हुए कुल 68 मार्ग एवं पीएमजीएसवाई के अंतर्गत अवरुद्ध हुए 88 मार्गों को विभागीय एवं प्राइवेट मशीनों द्वारा खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है। लो0नि0वि0 द्वारा मार्ग को खोले जाने हेतु लगाये गये उपस्करों जे0सी0बी0 मशीन आदि की जी0पी0एस0 मैपिंग हेतु परिवहन विभाग द्वारा अनुमोदित एवं वाहन सॉफ्टवेयर में रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक एवं पासवर्ड उपलब्ध कराये जाने हेतु आग्रह किया गया है। इसकी सूचना प्राप्त होनी अपेक्षित है।

वन विभाग द्वारा वन मुख्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम 24×7 संचालित किया जाता है जिसका टोल फ्री न0 18001804141 है। सूचना सामान्य है। ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत राज्य के लगभग सभी जनपदों में विद्युत आपूर्ति सुचारू है, जनपद पिथौरागढ़ क्षेत्र धारचूला के अन्तर्गत भारी वर्षा के कारण कुछ ग्राम जैसे- खेत, काफलीगैर, चमलेख, सौनगांव आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है। जिसमें विभाग द्वारा विद्युत सुचारू करने हेतु कार्य गतिमान है। वर्तमान तक राज्य में कुल 16 ग्रामों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

इसे भी पढ़े- गीत दिल ढूंढता है के गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन

सभी जिलों में लगाई गई एनडीआरफ की टीमें

राज्य के विभिन्न जनपदों में एनडीआरएफ की 06 टीम (अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं देहरादून) तैनात है, जो की आपदा एवं बचाव कार्य के अतरिक्त राज्य में सभी जिलों में समुदायिक को आपदा से निपटने की क्षमता में विकास किया जा रहा है, एवं आपदा से निपटने हेतु सक्षम एवं कुशल बनाने के उद्देश्य से लगातार अग्रसर है, जिसमें स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम तथा सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस लक्ष्य को पूरा करने में 15 वी0 वाहिनी एन0डी0आर0एफ0 द्वारा राज्य के समस्त जिलों में 35 स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम व 18 सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये है।

परिवहन विभाग के अन्तर्गत मौसम विभाग द्वारा दिये गये पूर्वानुमान के अनुसार जिला देहरादून, टिहरी ,नैनीताल ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ चम्पावत एवं उधम सिंह नगर के उप संभागीय परिवहन कार्यालय को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन द्वारा अभी तक कोई वाहन की मांग या अधिग्रहण करने सम्बन्धी सूचना प्राप्त नहीं है। सम्बन्धित कार्यालयां को सभी परिवहन यूनियनों  टैक्सी, मैक्सी, बस एंबुलेंस एवं जे0सी0बी0 आदि से सम्पर्क करते हुए हाई अलर्ट पर रखे जाने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.