HomePoliticalअब Shatrughan Sinha ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा इस पार्टी का...

अब Shatrughan Sinha ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा इस पार्टी का दामन

खबर संसार, नई दिल्ली : अब Shatrughan Sinha ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा इस पार्टी का दामन, अपने जमाने के दिग्गज फिल्म अभिनेता , जो अभिनेता से नेता बने। वह काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन राजनीति में  लगातार सक्रिय हैं। लेकिन अब उन्होंने अब कांगे्रस पार्टी को छोड़ दिया है। आज Shatrughan Sinha ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस बात की जानकारी स्वयं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वयं ट्वीट के जरिए दी।

ये भी पढें- दो पहिया वाहनों समेत scrape (कबाड़) से जुड़े कई नियम बदले, अधिसूचना जारी

Shatrughan Sinha 2019 में हुए थे कांग्रेस में शामिल 

यहां बता दें बालीवुड के जाने माने फिल्म अभिनेता Shatrughan Sinha ने यूं तो कई पार्टियों में रहकर रानीतिक की। पहले वह भाजपा में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। लेकिन वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीट न दिए जाने के कारण वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन अब 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस को मिली कारारी हार के बाद उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को ज्वाइन कर लिया है।

ममता बनर्जी ने किया ट्वीट

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ” इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शत्रुघ्न सिन्हा ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को ज्वॉइन कर लिया है। लोकसभा चुनाव में वे आसनसोल से हमारे उम्मीदवार होंगे ”। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। आपको बता दें कि आसनसोल बाबुल सुप्रियो की सीट रही है। लेकिन अब ये सीट उनके हाथ से निकलती नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के उम्मीदवार थे। हालांकि, विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर टीएमसी का हाथ थाम लिया है। शत्रुघ्न के इस फैसले पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.