खबर संसार, लखनऊ: अब सपा प्रमुख Akhilesh Yadav कोरोना पाॅजिटिव, साथ ही पत्नी और बेटी भी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश कोरोना पाॅजिटव पाये गए हैं। साथ ही उनके साथ परिवार के दो सदस्य भी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें से सपा मुखिया Akhilesh Yadav की पत्नी डिंपल यादव और दूसरी उनकी बेटी हैं। परविार के दोनों सदस्यों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।
ये भी पढें- अदालत के अंदर Blast , दो की मौत से मचा हड़कंप
Akhilesh Yadav की बेटी कुछ दिन पहले ही विदेश से लौटीं हैं
डिंपल यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि स्वयं डिप्टी सीएमओ ने की है। बताते चलें कि अभी दो दिनों पहले ही अखिलेश यादव की बेटी विदेश यात्रा से लखनऊ लौटी थीं। Akhilesh Yadav उनकी पत्नी व बेटी की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर पत्नी और बेटी का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सपा प्रमुख दी ट्विीट कर दी जानकारी
कोराना पाॅजिटिव होने की वजह से समाजवादी पार्टी के अघ्यक्ष अखिलेश यादव अब अलीगढ़ में सपा और रालोद की होने वाली संयुक्त रैली में भी शामिल होने नहीं जाएंगे। इस बात की जानकारी सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने ट्वीट के जरिए दी उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएँगे। आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएँ व सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील।


