HomeUttar Pradeshअब आसाराम के aashram से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद,...

अब आसाराम के aashram से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, सनसनी

खबर संसार, बहराइच : अब आसाराम के aashram से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव बरामद, सनसनी, जेल में बंद चल रहे आसाराम के यूपी के गोंडा स्थित आश्रम से नाबालिग लड़की का शव बारामद होने से आप-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नाबालिग लड़की की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने कार के अलावा पूरे aashram (आश्रम) को सील कर दिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है। यहां बता दें कि वर्ष 2013 से ही आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है। 2018 में बलात्कार के जुर्म में आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

ये भी पढें- नवरात्रि का सातवां दिन, अर्थात दुष्टों का संहार करने वाली हैं मां kaalratri

aashram में खड़ी कार से शव बरामद 

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा, नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित बिमौर गांव में आसाराम बापू के आश्रम से आज सुबह एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से आसाराम एक बार फिर से चर्चा में आ गए। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशी पांडे का शव aashram के अंदर खड़ी कार से आज सुबह शुक्रवार को 3-4 बजे के लगभग पुलिस ने बारामद किया,जो पिछले 5 अप्रैल से लापता थी। यह कार बीते कई दिनों से यहां खड़ी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना हे कि लड़की का शव 3 से 4 दिन पुराना है। शव बरामदगी के बाद पुलिस आश्रम से जुड़े और वहां मौजूद कई लोगों से थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

5 अप्रैल से लापता थी किशोरी

खबर ये भी है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासी खुशी पांडेय पुत्री मनोज कुमार बीते मंगलवार 5 अप्रैल से अपने घर से लापता थी। 15 वर्ष की खुशी पांडेय जब काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल पाई तो बीते गुरुवार को घरवालों ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

खुशी के पिता 3 वर्षों से हैं गायब

आसपास के लोगों की मानें तो लड़की का पिता भी ऐसे ही बीते 3 सालों से रहस्मय रूप से गायब है। पुलिस फिलहाल उस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं कार से लाश बरामद होने के बाद फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है साथ ही अब किसी को भी आसाराम के उक्त आश्रम के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.