Saturday, January 18, 2025
HomeUttar Pradeshअब ताले अलीगढ़ के नहीं हरिगढ़ के होंगे, निगम की बैठक में...

अब ताले अलीगढ़ के नहीं हरिगढ़ के होंगे, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास

यूपी के अलीगढ का नाम बदल दिया गया है। अब अलीगढ़ को हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड ने नए नाम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अलीगढ़ नगर निगम बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद संजय पंडित ने अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा।

अपने प्रस्ताव में उन्होंने मांग की कि अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिहरगढ़ कर दिया जाए। बैठक में प्रस्ताव आते ही विपक्षी पार्षद शोर मचाने लगे। बीजेपी के प्रस्तावित नाम परिवर्तन पर भारी हंगामा मचा हुआ है। हालाँकि, नगर परिषद, जिसमें भाजपा के अधिकांश पार्षद हैं, इस प्रस्ताव पर सहमत हो गई।

अब नगर परिषद द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलते ही अलीगढ़ शहर और जिला नए नाम से जाना जाएगा। अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अलीगढ़ का नाम बदलने के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर राजनीतिक बहस भी तेज होने की संभावना है।

नगर निगम बोर्ड में आया सुझाव

नगर निगम की बोर्ड की पहली ही बैठक के दौरान बीजेपी पार्षद संजय पंडित की ओर से अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया। संजय पंडित ने जैसे ही यह प्रस्ताव रखा, नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा मच गया। विपक्षी पार्षदों की ओर से इस पर हंगामा किया जाने लगा।

वहीं, भाजपा पार्षदों ने मेज थपथपाकर इस प्रस्ताव का स्वागत किया। बैठक में भाजपा पार्षदों ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। इसके बाद इसे पास कर दिया गया। अब नगर निगम बोर्ड के पास प्रस्ताव को सरकार को भेजा जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार नगर निगम बोर्ड से पास प्रस्ताव को लागू कर अलीगढ़ का नाम हरिहरगढ़ कर सकती है।

इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.